बांसगांव: बेलीपार पुलिस ने फरार गौ तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आरोपी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का निवासी है
गोवंश की तस्करी करने के मामले मे वांछित चल रहे गैंग लीडर को बेलीपार पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उस पर बेलीपार थाने पर 2020 से मुकदमा दर्ज हैं। बेलीपार पुलिस ने दो लोगों को दो गौ वंश के साथ पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर धनगड़वा वार्ड नं 2 निवासी है।