बांसगांव: रुद्रपुर गांव में चल रहे भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का हुआ जन्म
रुद्रपुर गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के चौथे दिन सोमवार को कर्म योगी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया कथा व्यास ने देवकी वासुदेव विवाह, आकाशवाणी और कंस के कारागार में भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा को विस्तार सहित वर्णित किया