बांसगांव: महावीर छपरा में फ्लाईओवर पर कार को ठोकर मारते हुए पलटी मैजिक, 5 लोग हुए घायल
गोरखपुर वाराणसी मार्ग के महावीर छपरा फ्लाईओवर पर बुधवार को सवारीयों से भरी एक मैजिक कार में ठोकर मारने के बाद पलट गई। घटना में मैजिक में सवार पांच लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार को दिन में गोरखपुर वाराणसी मार्ग के महावीर छपरा फ्लाईओवर पर कौड़ीराम से गोरखपुर की ओर जा रहे बाइक सवार कार को ओवरटेक करके ब्रेक लगा दिया था।