बांसगांव: गगहा पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के लीडर समेत 7 लोगों पर की गैंगेस्टर कार्रवाई, एसपी नॉर्थ ने दी जानकारी
नकली नोट छापने के गिरोह के लीडर और उसके अन्य सदस्यों पर गगहा पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने अप्रैल में गैंग लीडर विक्रम जायसवाल व उसके 6 अन्य सदस्यों को 9910 रुपये के नकली नोट व उसके बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपियों का एक सक्रिय संगठित गिरोह है।