बांसगांव: बालेश्वर मंदिर बलुआ में सगाई कार्यक्रम में पहुंचे युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने की चोरी
गोरखपुर जनपद के गगहा इलाके के पांडेयपार चौकी अंतर्गत आने वाले बलुआ में स्थित बालेश्वर पर सगाई कार्यक्रम में आए युवक की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। युवक ने पांडेयपार चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की है। गुल्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जगदीशपुर लाल टोला गांव के निवासी कोईल प्रसाद अपनी होंडा शाइन बाइक से सगाई में गए थे।