बांसगांव: बेला रोड पर भीटी में स्थित एक फर्नीचर की दुकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने औजार किए चोरी
बेलीपार क्षेत्र के बेला रोड पर भीटी मे स्थित एक फर्नीचर की दुकान मे छत के रास्ते घुसे चोरो ने बुधवार की रात फर्नीचर बनाने के औजार चुराकर फरार हो गए। सुबह दुकान मालिक ने चोरी की जानकारी होने पर बेलीपार पुलिस को तहरीर दी है। बेलीपार क्षेत्र के कतरारी गांव निवासी बृजेश निषाद की भीटी गांव के समीप फर्नीचर की दुकान है। जहां पर बेड सोफे आदि का निर्माण किया जाता है।