नरैनी: तारा गांव की निवासी महिला ने बेटी होने के बाद ससुराल पक्ष पर लगाया घर में न रखने वाला का आरोप, 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Naraini, Banda | Aug 14, 2024 बांदा के गिरवां क्षेत्र के तारा गांव की निवासी रामदेवी नाम की महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ बेटी होने के बाद घर में न रखने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि मेरी शादी 2023 में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव के रहने वाले अवधेश के साथ हुई थी। और जब मेरी बेटी हुई तो फिर ससुराल पक्ष के लोगो ने मुझे मायके भेज दिया।