उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ पर बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
Udaipur Police
उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में उदयपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ और उसके सहयोगियों के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सीसारमा निवासी दिलीप नाथ पुत्र नारायण नाथ, उम्र 38 वर्ष, हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है। उसके और सहयोगियों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करीब एक करोड़ रुपए कीमत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से यह