टीकमगढ़: गांधी चौराहा: 'औकात' टिप्पणी पर सियासी बवाल, टीकमगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन में पुलिस ने पुतला छीना
प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने टीकमगढ़ में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टीकमगढ़ के अध्यक्ष ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन हुआ।