चनपटिया: घोघा चौक के पास बाइक और टेंपो की टक्कर में एक महिला की हुई मौत, बाइक चालक हुआ घायल
बाइक और टैंपो में टक्कर होने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिला के चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघा-टिकुलिया मुख्य सड़क स्थित घोघा चौक के पास की है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष ने बताया।