चनपटिया: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक शख्स की मौत, बेतिया-लौरिया नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, चालक गाड़ी छोड़ कर फरार
बेतिया में ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र के बेतिया-लौरिया नेशनल हाईवे स्थित मिश्रौली चौक के पास की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है।साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।