नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड के कुमारबाग और चनपटिया सेक्शन के बीच का नॉन इंटरलॉकिंग का काम रविवार को पूरा कर लिया गया है। सोमवार से रेलवे आधा दर्जन कैंसिल ट्रेन और शॉर्ट टर्मिनल करके परिचालन किए जा रहे सभी लंबी दूरी के ट्रेनों का परिचालन बेतिया, चनपटिया, साठी और नरकटियागंज रेलखंड से शुरू कर दिया जाएगा।