बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी कमलकांत सिंह एवं थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की।