चनपटिया: पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित रेल दोहरीकरण का स्पीड ट्रायल,चनपटिया में ट्रेन का संचालन कर गति का हुआ परीक्षण
नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड के चनपटिया और कुमारबाग के बीच नवनिर्मित रेल दोहरीकरण का निरीक्षण शुक्रवार को सीआरएस सुबोमोय मित्रा और मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने किया। सबसे पहले सीआरएस ने चनपटिया रेलवे स्टेशन पर संचालित स्टेशन पैनल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही अभियंताओं से अन्य तकनीकी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रेल लाइन पर नारियल फोड सुरुआत किया।