पटना ग्रामीण: दशरथा मोड़ के पास अस्पताल कर्मी की हत्या मामले में ASP अभिनव ने की पुष्टि
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दशरथा मोड़ के पास शुक्रवार को एक अस्पताल के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे ASP अभिनव ने मामले की पुष्टि की है। मृतक पिछले करीब 5 सालों से फोर्ड हॉस्पिटल में काम कर रहा था। वहीं पुलिस फोर्ड हॉस्पिटल में भी वहां के कर्मियों से पूछताछ कर रही है।