पटना ग्रामीण: नीतीश कुमार को किनारे करना किसी के बस की बात नहीं: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी
शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि चिराग पासवान गठबंधन के प्रमुख नेता हैं, निर्णय आने पर विचार होगा। पवन सिंह के भाजपा में आने पर इंतजार की बात कही। नीतीश कुमार को साइडलाइन करना किसी के बस की बात नहीं। महागठबंधन की मंशा विकास की नहीं है।