पटना ग्रामीण: पटना में ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने दी जानकारी, 6 महीने में 2108 शिकायतों का निपटारा किया गया
पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने गुरुवार शाम 6:37 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 महीने में 2108 शिकायतों का समाधान किया गया है। मौके पर उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि 2025 में जितने भी शिकायतें यातायात के मामले में लोगों ने की है उसमें से 80% से ज्यादा शिकायतों का निष्पादित कर ट्रांसपोर्ट विभाग को भेजा गया है।