बख्तियारपुर: बख्तियारपुर स्टेशन तिराहे के रेस्टोरेंट में ठहरा युवक हुआ बेहोश, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, पुलिस जुटी जांच में
गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में रुम लेकर ठहरा एक युवक अचानक बेहोश हो गया। जिसके बाद युवक के साथ रही एक युवती ने रेस्टोरेंट कर्मियों के सहयोग से युवक को बेहोशी की हालत में इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया,जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।