पटना ग्रामीण: हज भवन पटना में आयोजित दुआइयां मजलिस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए
गुरुवार को शाम 6:00 बजे के करीब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के हज भवन में आयोजित दुआईया मजलिस कार्यक्रम में भाग लिया और हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष बिहार से 2403 हज यात्री 10 एयरपोर्ट से रवाना होंगे। राज्य सरकार ने उनकी यात्रा को सुगम बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं, जिसमें टीकाकरण, प्रशिक्षण और खानपान शामिल है।