पटना ग्रामीण: जक्कनपुर में दिनदहाड़े निजी अस्पताल के कर्मी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सीने में मारी गोली, मौके से 5 खोखा बरामद
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे के करीब राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना इलाके में निजी अस्पताल के कर्मी अमित कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने अमित के सीने में गोली मारी है। वो फोर्ड हॉस्पिटल में बिलिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थे। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के कार शो रूम के पास की है।