फर्रुखाबाद: एकीकृत निक्षय दिवस पर टीबी उन्मूलन का संकल्प दोहराया गया, लाभार्थियों को वितरित की गईं पोषण किट
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत एकीकृत निक्षय दिवस के अवसर पर मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने टीबी के प्रति जागरूकता, समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व पर प्रकाश