डुमरांव: राज हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न; एसडीएम, एएसपी ने फहराया तिरंगा, हुआ प्रतिभा का प्रदर्शन
Dumraon, Buxar | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय राज हाई स्कूल में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम शनिवार की सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार और एएसपी पोलस्त कुमार ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।