नाथनगर: कोर्ट वारंट पर पुरानी सराय से दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि पुरानी सराय निवासी मुकेश और बिपिन कुमार के विरुद्ध कोर्ट से वारंट जारी था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।