बनखेड़ी: बनखेड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाई, खोवा और नमकीन के प्रतिष्ठानों की जाँच की, 10 नमूने लिए
आगामी त्योहारों की दृष्टिगत कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को करीब 1 बजे खाद्य अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा के द्वारा मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच की गई इस दौरान खाद्य अधिकारी के द्वारा बनखेड़ी स्थित श्री कुशवाहा दूध डेयरी मजले स्वल्प आहार सदन बीकानेर मिष्ठान भंडार आदि मिठाई दुकानों की जांच की गई। साथ ही गुणवत्ता जांच हेतु पनीर,खोवा, के 10 नमूने लिए।