बनखेड़ी: राजोला में धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
गुरुवार को 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजोला में सड़क पर आरोपी बृजेश पिता गोरेलाल धारदार हथियार लेकर घूम रहा था सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार कोटा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।