बनखेड़ी: ग्राम मेंदाखेड़ी में आपसी विवाद को लेकर शख्स ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
शनिवार को 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मेहरबान पिता अमानसिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी अरविंद ने मेंदाखेड़ी में फरियादी के खेत के पास फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।