बनखेड़ी: पिपरपानी कोठरी रोड पर पुलिया के पास वाहन चालक ने महिला को मारी टक्कर, महिला की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
बुधवार को 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिपरपानी कोठरी रोड पर पुलिया के पास वाहन चालक आरोपी अमर पिता जगदीश ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला मालती बाई पति जगदीश को टक्कर मार दी हादसे में महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।