संत रविदासजी महाराज की समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकली
________________
द्वितीय दिवस उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा, विभिन्न बस्तियों में हुआ कलश पूजन
________________
नगरवासियों ने श्रद्धा से किया कलश पूजन, आशीर्वाद प्राप्त कर यात्रा का स्वागत किया
________________
खरगोन 21 अगस्त 2026। संत श्री रविदासजी महाराज की समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा के द्वितीय दिवस 21 अगस्त को उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा श्री रेवाराम तावड़े के मार्गदर्शन में श्री महेश निशोद, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोगावां, श्री विष्णु पाटीदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खरगोन तथा श्रीमती मनोरमा सोनी, अधीक्षिका संयुक्त कन्या छात्रावास की उपस्थिति में प्रारंभ हुई।
कलश वंदन यात्रा उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौराहा, नगर पालिका परिसर, गायत्री मंदिर तिराहा एवं डायवर्शन रोड होते हुए बावड़ी बस स्टैंड पहुंची। यहां से यात्रा आनंद नगर बस्ती पहुंची, जहां नगरवासियों द्वारा श्रद्धापूर्वक कलश पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इसके बाद यात्रा औरंगपुरा चौराहा पहुंची, जहां भक्तों ने कलश पूजन किया। यात्रा आगे आस्था ग्राम बस्ती पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा कलश का पूजन एवं स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा रहीमपुरा वार्ड पहुंची, जहां भी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक कलश पूजन किया।
यात्रा जुलवानिया रोड होते हुए इंदिरा नगर बस्ती, ग्राम ऊन पहुंची। यहां बस्तीवासियों ने कलश पूजन कर यात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा को आदिवासी बालक छात्रावास, ऊन में रात्रि विश्राम दिया गया।
कलश वंदन यात्रा के दौरान श्री नोकदार डावर, अधीक्षक अजजा छात्रावास, श्री लालसिंह खोड़े, अधीक्षक अजा महाविद्यालय छात्रावास खरगोन तथा श्री शैलेंद्र सोनवानी का विशेष सहयोग रहा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और बस्तीवासियों में संत रविदासजी महाराज के समरसता एवं सामाजिक एकता के संदेश के प्रति उत्साह देखने को मिला।
#JansamparkMP #khargone