कलेक्टर गुरु प्रसाद ने आकांक्षी ब्लॉक भगवानपुरा का निरीक्षण कर विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोक सेवा केंद्र, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा शासकीय हाई स्कूल कदवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #khargone_family