अजयगढ़: ग्रामीणों के विरोध से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन-पुलिस की संयुक्त टीम बैरंग लौटी, कार्रवाई रुकी
उत्तर वन मंडल के अजयगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत मझपटिया बीट के कक्ष क्रमांक 213 के हरसेनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते बिना कार्रवाई वापस लौटना पड़ा। वन विभाग ने यहां वृक्षारोपण प्रस्तावित किया है और विभाग के अनुसार वन भूमि के कुछ हिस्से में खेती की जा रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी स