माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल की परीक्षाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले भर में अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के कुल 48 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में परीक्षार्थियों का खासा उत्साह देखने को मिला। आंकड़ों की बात करें तो कुल 13 हजार 72 नामांकित छात्र-छात्राओं में से 12 हजार 825 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हु