Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र

वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर गरमाई सियासत, विक्रमादित्य ने दिया तीखा बयान शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "डॉ. बिंदल कौन होते हैं हमें सर्टिफिकेट बांटने वाले? मंदिर जाना या न जाना हमारा व्यक्तिगत निर्णय है।"विक्रमादित्य सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत रूप से डॉ. बिंदल का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को उनकी आस्था या व्यक्तिगत निर्णयों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं।#VikramadityaSingh #VirbhadraSingh #RajeevBindal #Shimla #HimachalPolitics #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #HimachalNews #HimachalPradesh #LatestNews #84TV #Himachal84TV #Politics #ShimlaNews

Dharwala, Chamba | Jul 8, 2026

MORE NEWS

ग्राम पंचायत ब्रेही की पहली बैठक संपन्न, विकास कार्यों की रूपरेखा पर मंथन
नवनिर्वाचित प्रधान किशोरीलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, ग्रामीणों ने दिए विकास के सुझाव
विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत ब्रेही में नवनिर्वाचित प्रधान किशोरीलाल शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत की पहली आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के समग्र विकास, प्राथमिकता वाले कार्यों और आगामी योजनाओं पर अपने सुझाव साझा किए।
प्रधान किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि पंचायत के सभी विकास कार्य पारदर्शिता, जनभागीदारी और ईमानदारी के साथ किए जाएंगे, ताकि हर गांव तक विकास का लाभ पहुंच सके। बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और ग्रामीणों ने पंचायत के विकास में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।#GramPanchayatBrehi #Mahla #Chamba #PanchayatMeeting #KishoriLalSharma #VillageDevelopment #HimachalPradesh #RuralDevelopment #PanchayatRaj #DevelopmentWorks #HimachalNews #ChambaNews #Himachal84TV #BreakingNews #LocalNews

ग्राम पंचायत ब्रेही की पहली बैठक संपन्न, विकास कार्यों की रूपरेखा पर मंथन नवनिर्वाचित प्रधान किशोरीलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, ग्रामीणों ने दिए विकास के सुझाव विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत ब्रेही में नवनिर्वाचित प्रधान किशोरीलाल शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत की पहली आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के समग्र विकास, प्राथमिकता वाले कार्यों और आगामी योजनाओं पर अपने सुझाव साझा किए। प्रधान किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि पंचायत के सभी विकास कार्य पारदर्शिता, जनभागीदारी और ईमानदारी के साथ किए जाएंगे, ताकि हर गांव तक विकास का लाभ पहुंच सके। बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और ग्रामीणों ने पंचायत के विकास में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।#GramPanchayatBrehi #Mahla #Chamba #PanchayatMeeting #KishoriLalSharma #VillageDevelopment #HimachalPradesh #RuralDevelopment #PanchayatRaj #DevelopmentWorks #HimachalNews #ChambaNews #Himachal84TV #BreakingNews #LocalNews

Dharwala, Chamba | Jul 8, 2026

हिमाचल में बारिश का रेड अलर्ट: समेज खड्ड में बाढ़ से पुल टूटा, लोगों से सतर्क रहने की अपील

हिमाचल में बारिश का रेड अलर्ट: समेज खड्ड में बाढ़ से पुल टूटा, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Dharwala, Chamba | Jul 8, 2026

छतराडी मंदिर के पास सूखा पेड़ बना खतरा, मेले से पहले हटाने की उठी मांग
राज्य स्तरीय मेले से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन और पुरातत्व विभाग से वैज्ञानिक तरीके से पेड़ हटाने की अपील
भरमौर,ब्यूरो रिपोर्ट 
चंबा जिले के विश्व प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक शिव शक्ति माता छतराडी मंदिर के समीप वर्षों से खड़ा एक सूखा पेड़ अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित यह पेड़ तेज बारिश, आंधी या बर्फबारी के दौरान कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।राधा अष्टमी के बाद यहां आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय चार दिवसीय छतराडी मेले में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग से मांग की है कि मेले से पहले पेड़ का निरीक्षण कर उसे वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मेले का आयोजन सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।#ChhatrariTemple #Chamba #HimachalPradesh #ShivShaktiMata #StateFair #ChhatrariMela #PublicSafety #ArchaeologyDepartment #BreakingNews #HimachalNews #TempleNews #84TV #Himachal84TV #LatestNews #StaySafe

छतराडी मंदिर के पास सूखा पेड़ बना खतरा, मेले से पहले हटाने की उठी मांग राज्य स्तरीय मेले से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन और पुरातत्व विभाग से वैज्ञानिक तरीके से पेड़ हटाने की अपील भरमौर,ब्यूरो रिपोर्ट चंबा जिले के विश्व प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक शिव शक्ति माता छतराडी मंदिर के समीप वर्षों से खड़ा एक सूखा पेड़ अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित यह पेड़ तेज बारिश, आंधी या बर्फबारी के दौरान कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।राधा अष्टमी के बाद यहां आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय चार दिवसीय छतराडी मेले में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग से मांग की है कि मेले से पहले पेड़ का निरीक्षण कर उसे वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मेले का आयोजन सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।#ChhatrariTemple #Chamba #HimachalPradesh #ShivShaktiMata #StateFair #ChhatrariMela #PublicSafety #ArchaeologyDepartment #BreakingNews #HimachalNews #TempleNews #84TV #Himachal84TV #LatestNews #StaySafe

Dharwala, Chamba | Jul 8, 2026

10वीं में 666 अंक लाने वाले कनिष्क ठाकुर बने एक दिन के एसडीएम भरमौर

भरमौर प्रशासन की अनूठी पहल, मेधावी छात्र को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से कराया रूबरू

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, 8 जुलाई।

जनजातीय उपमंडल भरमौर के मेधावी छात्र कनिष्क ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए भरमौर प्रशासन ने एक दिन के लिए एसडीएम (उपमंडलाधिकारी) का दायित्व सौंपकर सम्मानित किया। प्रशासन की इस अभिनव पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसेवा की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है।

कनिष्क ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 700 में से 666 अंक प्राप्त कर भरमौर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वह भरमौर उपमंडल के मलकौता निवासी सुभाष चंद एवं इंदू बाला के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल, भरमौर में हुई। दसवीं के बाद उनका चयन बहु-तकनीकी संस्थान के विद्युत अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) विभाग में हुआ है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने कनिष्क ठाकुर को एक दिन के लिए एसडीएम की कुर्सी पर बैठाकर प्रशासनिक व्यवस्था, निर्णय प्रक्रिया और जनसेवा से जुड़े विभिन्न दायित्वों की जानकारी दी।

एडीएम विकास शर्मा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस प्रकार सम्मानित करना आवश्यक है, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य में उच्च प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की भावना को सशक्त बनाते हैं।

एक दिन के लिए एसडीएम की जिम्मेदारी संभालने के बाद कनिष्क ठाकुर ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें भविष्य में उच्च प्रशासनिक सेवाओं में जाने की नई प्रेरणा और आत्मबल मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल के शिक्षक वर्ग को दिया।

इस अवसर पर कनिष्क के पिता सुभाष चंद ने भरमौर प्रशासन, विशेषकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनके पुत्र का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। वहीं, शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल, भरमौर के निदेशक अजय चौहान ने खुशी जताते हुए कहा कि कनिष्क जैसे विद्यार्थी विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कनिष्क भविष्य में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

10वीं में 666 अंक लाने वाले कनिष्क ठाकुर बने एक दिन के एसडीएम भरमौर भरमौर प्रशासन की अनूठी पहल, मेधावी छात्र को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से कराया रूबरू हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, 8 जुलाई। जनजातीय उपमंडल भरमौर के मेधावी छात्र कनिष्क ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए भरमौर प्रशासन ने एक दिन के लिए एसडीएम (उपमंडलाधिकारी) का दायित्व सौंपकर सम्मानित किया। प्रशासन की इस अभिनव पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसेवा की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। कनिष्क ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 700 में से 666 अंक प्राप्त कर भरमौर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वह भरमौर उपमंडल के मलकौता निवासी सुभाष चंद एवं इंदू बाला के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल, भरमौर में हुई। दसवीं के बाद उनका चयन बहु-तकनीकी संस्थान के विद्युत अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) विभाग में हुआ है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने कनिष्क ठाकुर को एक दिन के लिए एसडीएम की कुर्सी पर बैठाकर प्रशासनिक व्यवस्था, निर्णय प्रक्रिया और जनसेवा से जुड़े विभिन्न दायित्वों की जानकारी दी। एडीएम विकास शर्मा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस प्रकार सम्मानित करना आवश्यक है, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य में उच्च प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की भावना को सशक्त बनाते हैं। एक दिन के लिए एसडीएम की जिम्मेदारी संभालने के बाद कनिष्क ठाकुर ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें भविष्य में उच्च प्रशासनिक सेवाओं में जाने की नई प्रेरणा और आत्मबल मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल के शिक्षक वर्ग को दिया। इस अवसर पर कनिष्क के पिता सुभाष चंद ने भरमौर प्रशासन, विशेषकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनके पुत्र का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। वहीं, शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल, भरमौर के निदेशक अजय चौहान ने खुशी जताते हुए कहा कि कनिष्क जैसे विद्यार्थी विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कनिष्क भविष्य में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

Dharwala, Chamba | Jul 8, 2026

वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर गरमाई सियासत, विक्रमादित्य ने दिया तीखा बयान शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "डॉ. बिंदल कौन होते हैं हमें सर्टिफिकेट बांटने वाले? मंदिर जाना या न जाना हमारा व्यक्तिगत निर्णय है।"विक्रमादित्य सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत रूप से डॉ. बिंदल का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को उनकी आस्था या व्यक्तिगत निर्णयों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं।#VikramadityaSingh #VirbhadraSingh #RajeevBindal #Shimla #HimachalPolitics #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #HimachalNews #HimachalPradesh #LatestNews #84TV #Himachal84TV #Politics #ShimlaNews - Dharwala News