
वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर गरमाई सियासत, विक्रमादित्य ने दिया तीखा बयान शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "डॉ. बिंदल कौन होते हैं हमें सर्टिफिकेट बांटने वाले? मंदिर जाना या न जाना हमारा व्यक्तिगत निर्णय है।"विक्रमादित्य सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत रूप से डॉ. बिंदल का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को उनकी आस्था या व्यक्तिगत निर्णयों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं।#VikramadityaSingh #VirbhadraSingh #RajeevBindal #Shimla #HimachalPolitics #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #HimachalNews #HimachalPradesh #LatestNews #84TV #Himachal84TV #Politics #ShimlaNews
Dharwala, Chamba | Jul 8, 2026

छतराडी मंदिर के पास सूखा पेड़ बना खतरा, मेले से पहले हटाने की उठी मांग राज्य स्तरीय मेले से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन और पुरातत्व विभाग से वैज्ञानिक तरीके से पेड़ हटाने की अपील भरमौर,ब्यूरो रिपोर्ट चंबा जिले के विश्व प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक शिव शक्ति माता छतराडी मंदिर के समीप वर्षों से खड़ा एक सूखा पेड़ अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित यह पेड़ तेज बारिश, आंधी या बर्फबारी के दौरान कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।राधा अष्टमी के बाद यहां आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय चार दिवसीय छतराडी मेले में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग से मांग की है कि मेले से पहले पेड़ का निरीक्षण कर उसे वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मेले का आयोजन सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।#ChhatrariTemple #Chamba #HimachalPradesh #ShivShaktiMata #StateFair #ChhatrariMela #PublicSafety #ArchaeologyDepartment #BreakingNews #HimachalNews #TempleNews #84TV #Himachal84TV #LatestNews #StaySafe
Dharwala, Chamba | Jul 8, 2026

धर्मशाला चोरी कांड का खुलासा, कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई #Dharamshala #Kangra #KangraPolice #SPKulbhushanVerma #TheftCase #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #HimachalNews #HimachalPradesh #LawAndOrder #CrimeUpdate #84TV #Himachal84TV #LatestNews
Dharwala, Chamba | Jul 8, 2026

हिमाचल में मौसम का रौद्र रूप, प्रशासन ने जारी की चेतावनी! 🌧️⛰️ #HimachalPradesh #HimachalNews #Monsoon #HeavyRain #RainAlert #WeatherUpdate #Cloudburst #Landslide #FlashFlood #BreakingNews #StaySafe #DisasterAlert #Himachal84TV #84TV #Monsoon2026 #WeatherNews #IndiaNews #Rainfall #EmergencyAlert #NatureFury
Dharwala, Chamba | Jul 8, 2026

केरल में खतरनाक भूस्खलन, पहाड़ दरकने का डरावना मंजर कैमरे में कैद लगातार बारिश के बीच भूस्खलन से दहशत, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की केरल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक खतरनाक भूस्खलन की घटना सामने आई है। पहाड़ी क्षेत्र में अचानक बड़ी मात्रा में मिट्टी और चट्टानें नीचे आने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भूस्खलन का यह भयावह दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर लोग सहम गए।प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। बारिश के मौसम में पहाड़ी इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।#Kerala #Landslide #BreakingNews #HeavyRain #Monsoon #WeatherAlert #NaturalDisaster #IndiaNews #RainAlert #StaySafe #84TV #Himachal84TV #ViralVideo #DisasterUpdate
Dharwala, Chamba | Jul 8, 2026