पचरुखी: चौमुखा गांव से पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार, कागजी कार्रवाई के बाद फाइन हेतु भेजा गया सिवान
पचरुखी थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी की पहचान सुपौली गांव निवासी सत्यनारायण शाह के रूप में हुई है। मंगलवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने सत्यनारायण शाह को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।