पचरुखी: हरदिया मोड़ से पिक अप पर लदी 1033 लीटर शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने रविवार की संध्या थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और पिक अप के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के सरगतिया करण पट्टी निवासी पंचदेव पांडेय के पुत्र महेश पांडेय के रूप में हुई है।