पचरुखी: गोपालपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक हुए घायल, एक की हालत गंभीर
गोपालपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में गोपालगंज निवासी मनोज यादव और सुमित कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों को स्थानीय थाना पुलिस ने पचरुखी सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की गई। घायल मनोज यादव की गंभीर स्थिति के मद्देनजर उसे सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।