पचरुखी: नारायणपुर गांव से पुलिस ने 7 लीटर 200 एमएल शराब की बरामद, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पचरुखी थाना पुलिस ने रविवार की रात नारायणपुर गांव में छापेमारी की जहां से 7 लीटर 200 एमएल शराब बरामद किया। वहीं शराब खरीद कर लौट रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस का गस्ती दल नारायणपुर गांव के समीप था। इसी दौरान नारायणपुर मोड़ से एक व्यक्ति हाईवे पर चढ़ा और पुलिस को देखते ही भागने लगा।