गांगड़तलाई: हडमत-डालर और खोडालीम के 60 कार्यकर्ताओं ने बीएपी छोड़ी, कांग्रेस में हुए शामिल
पंचायत समिति गांगड़तलाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत हडमत-डालर और खोडालीम के करीब 60 कार्यकर्ताओं ने बीएपी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया, जिला प्रमुख रेशम मालविया और पूर्व प्रधान सुभाष तांबोलिया ने कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया।