बहादुरपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बुधवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों अच्छी बारिश नहीं होने के कारण फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा था। ऐसे में किसानों को लंबे समय से बारिश का इंतजार था। बारिश होने से फसलों को राहत मिली है ।