नईसराय: कल विराजेंगे विघ्न हरण भगवान गणपति, झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटी समितियां
नई सराय कस्बे में गणेश उत्सव की धूम शुरू हो चुकी है। झांकी समितियां विघ्न हरण भगवान गणपति के आकर्षक दरबार सजाने की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। बताते हैं कि, कल सोमवार को शुभ मुहूर्त में झांकी समितियां भगवान गणपति की विधि विधान से स्थापना कराएंगी। नई सराय क्षेत्र में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।