छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार शाम 5 बजे तक टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घाटों की मरम्मती और साफ-सफाई का जायजा लिया गया। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होने देना है।