शिवपुरी नगर: करौंदी रामविहार कॉलोनी में डंपर पलटने से एक युवक की हुई मौत व एक अन्य घायल, डंपर को बैक करते समय हुआ हादसा
फिजिकल थाना क्षेत्र की करौंदी रामविहार कॉलोनी में रविवार रात गांगुली गांव निवासी अरविंद गुर्जर अपने दोस्तों अजय सेन, मयंक दीक्षित और सुमित दुबे के साथ अमन शर्मा के निर्माणाधीन मकान पर रेत खाली करवाने पहुंचा था। डंपर चालक जब वाहन को बैक कर रहा था,तब प्लॉट के पास स्थित एक मकान के सेप्टिक टैंक में डंपर का पहिया धंस गया।जिससे अरविंद की मौत हो गई और 1 घायल हो गया