शिवपुरी नगर: ग्वालियर बायपास पर नाबालिग से छेड़छाड़ और परिजन के साथ मारपीट, विधायक कैलाश ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
ग्वालियर बायपास पर कल रविवार को चार मनचलों द्वारा एक नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसका छात्रा के परिजन ने विरोध किया तो मनचलों ने एकराय होकर उसके परिजन के साथ मारपीट कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वही घटना को लेकर कांग्रेस पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने आज सोमवार की सुबह 9 बजे अपने शिवपुरी कार्यालय से प्रतिक्रिया दी है।