शिवपुरी शहर में थीम रोड़ पर कुछ युवा अपनी जान जोखिम में डालकर और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसका वीडियो वहां से निकल रहे राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो शहर के झांसी तिराहा थीम रोड़ का बताया जा रहा है।