शिवपुरी नगर: फतेहपुर में ड्रग्स का इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो हुआ वायरल
शिवपुरी जिले में ड्रग्स के नशे की लत से लगातर युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। वही प्रशासन द्वारा समय समय पर नशीले पदार्थों पर कार्यवाही की जाती है। पर फिर भी ड्रग्स के नशे में लगाम लगाने में प्रशासन नाकामय साबित हो रहा है। ड्रग्स का इंजेक्शन लगाते कुछ युवकों का वीडियो आज रविवार की दोपहर 3 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो शहर के फतेहपुर क्षेत्र का है।