शिवपुरी नगर: ग्वालियर बायपास पर 12वीं कक्षा की नाबालिग से 4 मनचलों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर चाचा की पिटाई, मामला दर्ज
शिवपुरी जिले के ग्वालियर बायपास थीम रोड पर चार मनचलों ने नाबालिक के साथ बाइक पर जाते समय छेड़छाड़ कर दी. जब उसके साथ उसके चाचा ने विरोध किया तो कर मनचलों ने उसके चाचा की जमकर मारपीट कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस ने रविवार की रात 9 बजे राजा शाक्य निवासी कमलागंज आमिर और दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.