शिवपुरी नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्वालियर बायपास थीम रोड पर कुछ युवकों ने एक युवक के साथ की मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार रविवार को शाम करीब 5 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्वालियर बायपास थीम रोड़ पर बाइक पर जा रहे चाचा-भतीजी पर कुछ मनचलों ने कमेंट कर दिया. इसके बाद जब चाचा ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने एक राय होकर चाचा की बेहरमी से मारपीट कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.