सिरदला पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 42 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जप्त ।
नवादा जिला के सिरदला थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सिरदला बाजार से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को 42 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार मांझी पिता राजकुमार मांझी, ग्राम बसकटवा, थाना गुरपा, जिला गया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिरदला बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, केन बियर और बोतलें ले जाते हुए पकड़ा गया। जब्त शराब और मोटरसाइकिल को थाना लाया गया तथा गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 29, 2026