मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर आयोजित हुआ भास्कर महोत्सव, दीप प्रज्वलित कर उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन।
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आज मिर्जापुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शम्भू शरण पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
भास्कर महोत्सव के आयोजन से छठ घाट पर उत्सवी एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। महोत्सव के माध्यम से लोक आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। आयोजन ने छठ महापर्व की गरिमा और उल्लास को और भी बढ़ाया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Nov 15, 2026