बहराइच: राजापुर भट्टा के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में किशोर समेत 2 घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उपचार के लिए बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज जारी है।